वकील कॉलोनी में परंपरागत श्रद्धा के साथ हुआ होलिका दहन

वकील कॉलोनी में परंपरागत श्रद्धा के साथ हुआ होलिका दहन
X

भीलवाड़ा। शहर की वकील कॉलोनी में होली का पर्व परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। वकील कॉलोनी होली महोत्सव समिति द्वारा कॉलोनी के मुख्य चौराहे पर होलिका दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सुरक्षा और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन, पुलिस उप अधीक्षक (शहर) सज्जन सिंह और शहर कोतवाल शिवराज गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत समिति के सदस्य अरविंद हिरण, अजय भंडारी, संपत कोठारी, पवन बंसल, जितेंद्र पुरोहित, सुमित तंबोली, अर्पित लोढ़ा और बसंत काबरा द्वारा आत्मीयता के साथ किया गया।

समारोह की शुरुआत पंडित कैलाश आचार्य द्वारा विधि-विधान से की गई। उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई, जिसके पश्चात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

Tags

Next Story