कारोई में सांवरिया बालाजी के छठे पाटोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर; कन्हैया मित्तल बिखेरेंगे भजनों के रंग

गुरला/कारोई। विश्व विख्यात ज्योतिष नगरी कारोई में नेशनल हाईवे 758 पर स्थित श्री सांवरिया हनुमान मंदिर प्रांगण में आगामी 8 मार्च से होने वाले छठे पाटोत्सव को लेकर तैयारियाँ युद्धस्तर पर जारी हैं। इस भव्य धार्मिक महोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कन्हैया मित्तल की भजन संध्या होगी मुख्य आकर्षण
पाटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपने मुखारविंद से भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। उनके भजनों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने लिया जायजा
कार्यक्रम की भव्यता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए महंत बाबू गिरी जी महाराज एवं कारोई थाना प्रभारी (CI) महावीर प्रसाद ने मंदिर परिसर और कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने आयोजन की रूपरेखा, पार्किंग और भक्तों की सुगम आवाजाही को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
