बजरी माफिया के खिलाफ पर प्रहार; दो अलग-अलग क्षेत्रों में डंपर, जेसीबी और ट्रेलर जब्त

भीलवाड़ा BHN.जिले में अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आईपीएस माधव उपाध्याय की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने देर रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और परिवहन में लगे वाहनों को जब्त कर चालकों को हिरासत में लिया है।
पहली कार्रवाई: आसिंद थाना क्षेत्र
आईपीएस टीम को सूचना मिली कि परासोली गांव के पास खारी नदी के पेटे में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर अवैध बजरी से भरे एक डंपर को जब्त किया। मौके से चालक को भी डिटेन किया गया है, जिसे बाद में अग्रिम कार्रवाई हेतु आसिंद पुलिस थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
दूसरी कार्रवाई: बडलियास थाना क्षेत्र
इसी क्रम में टीम ने बडलियास थाना क्षेत्र के जीवा का खेड़ा में दबिश दी। यहाँ कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त हो रही एक जेसीबी और बजरी से भरा एक ट्रेलर जब्त किया गया। इन दोनों वाहनों को भी डिटेन कर बडलियास थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
इनका कहना है
"अवैध खनन के खिलाफ पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"
— आईपीएस माधव उपाध्याय
