मारू बुनकर युवा संगठन द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, नई कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

भीलवाड़ा । मारू बुनकर युवा संगठन राजस्थान के तत्वावधान में आज ’होली स्नेह मिलन समारोह’ का हर्षाेल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना और युवाओं को समाज सेवा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी भादवी दशम के पावन अवसर पर कपासन स्थित बुनकर समाज के आराध्य देव श्री बाबा रामदेव जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस भव्य आयोजन के अंतर्गत आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी, अखाड़ा प्रदर्शन और भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा एवं मंदिर शिखर पर परंपरागत रूप से ध्वजा (निशान) चढ़ाया जाएगा।
समाज को नई दिशा देने के लिए संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की गईं, जिसमें अध्यक्ष सौरभ कटारिया, सचिव सत्यनारायण भाटी, कोषाध्यक्ष लोकेश बिड़ला, उपाध्यक्ष नारायण बुनकर, सह सचिव दिनेश बुनकर, प्रदेश प्रभारी पिंटू बुनकर, सक्रिय सदस्य मनीष बुनकर, नीरज बुनकर, मदन बुनकर, संजय बुनकर, रवि बुनकर, पुष्कर बुनकर और कालू बुनकर सहित अन्य सक्रिय सदस्यों को कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ कटारिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी भादवी दशम के कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बुनकर समाज के वरिष्ठ जनों, मातृशक्ति और युवा साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कपासन पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं।
