बच्चों को बैग व बोतलों का वितरण, महिला दिवस के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

बच्चों को बैग व बोतलों का वितरण, महिला दिवस के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
X

भीलवाड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अनिल अग्रवाल फाउंडेशन अर्पण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संचालित नंदघर कोडुकोटा द्वितीय पर आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वेदांता ग्रुप की ओर से आंगनबाड़ी के बच्चों को शिक्षण सामग्री के रूप में स्कूल बैग और पानी की बोतलें वितरित की गईं।

वेदांता ग्रुप के प्रयासों की सराहना

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ सरोज कनौजिया द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएसपी जिला परियोजना समन्वयक हरिओम सिंह परमार उपस्थित रहे। क्लस्टर सुपरवाइजर दिनेश चंद्र जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अर्पण सेवा संस्थान के कार्यों की जानकारी दी। सीडीपीओ सरोज कनौजिया ने वेदांता ग्रुप के इस जनहितैषी कार्य की प्रशंसा करते हुए सुवाना परियोजना के अन्य केंद्रों को भी इस पहल से जोड़ने का सुझाव दिया।

मेहंदी और संदेशों से दी महिला दिवस की बधाई

आगामी महिला दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र पर महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक मेहंदी रचाई और कार्डशीट के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रेरक संदेश दिए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हिमांशी शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभार्थी उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078

(Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455


Next Story