बिजौलिया: परीक्षा के समय डेपुटेशन का खेल, दो शिक्षकों के भीलवाड़ा जाने से स्कूलों में पढ़ाई और खेल गतिविधियां ठप

भीलवाड़ा। वार्षिक परीक्षाओं के इस महत्वपूर्ण समय में बिजौलिया क्षेत्र के दो सरकारी स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था पटरी से उतर गई है। क्षेत्र के दो शिक्षकों का पिछले करीब डेढ़ माह से भीलवाड़ा जिला मुख्यालय स्थित डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी) कार्यालय के कंट्रोल रूम में डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) कर दिया गया है। 100 किलोमीटर दूर मुख्यालय पर ड्यूटी लगाए जाने से स्थानीय विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है।
100 किलोमीटर दूर कंट्रोल रूम में तैनाती
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरोहितों का खेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सीताराम बसीटा और बैरिसाल स्कूल के शिक्षक सत्यनारायण खोईवाल को जनवरी माह में बिजौलिया से हटाकर भीलवाड़ा स्थित जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय के कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है। दोनों शिक्षक पिछले डेढ़ महीने से वहीं अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विद्यार्थियों और खेल गतिविधियों पर पड़ा असर
वार्षिक परीक्षाओं के नजदीक होने के बावजूद शिक्षकों की अनुपस्थिति से संबंधित स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। विशेष रूप से शारीरिक शिक्षक की कमी के कारण स्कूल की खेल गतिविधियां भी ठप पड़ी हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि जब बच्चों को शिक्षकों के मार्गदर्शन की सबसे ज्यादा जरूरत है, तब विभाग ने उन्हें मुख्यालय पर अटैच कर दिया है।
स्थानीय स्तर पर मांग उठ रही है कि परीक्षाओं को देखते हुए इन शिक्षकों का डेपुटेशन तुरंत निरस्त कर उन्हें वापस मूल स्कूल में भेजा जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई और आगामी खेल आयोजनों में कोई बाधा न आए।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
