नारायण लाल घोड़ेला निर्विरोध चुने गए कुमावत समाज संस्थान के अध्यक्ष

भीलवाड़ा: श्री सांवरिया जी कुमावत समाज संस्थान, झरनेश्वर महादेव - आलमास (मांडल) के अध्यक्ष पद के चुनाव आज विधिवत और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। संस्थान के संरक्षक एवं पूर्व विधायक (आसींद) श्री नानूराम कुमावत ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की गई।
सर्वसम्मति से हुआ निर्णय
पूरी चुनाव प्रक्रिया कुमावत समाज विकास एवं शोध संस्थान, भीलवाड़ा के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान (मांडल) शंकर लाल कुमावत के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। मुख्य निर्वाचन नारायण लाल घोड़ेला निर्विरोध चुने गए कुमावत समाज संस्थान के अध्यक्ष
मांडल (भीलवाड़ा)। श्री सांवरिया जी कुमावत समाज संस्थान, झरनेश्वर महादेव (आलमास) के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को हुए चुनाव में श्री नारायण लाल घोड़ेला को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
संस्थान के संरक्षक और आसींद के पूर्व विधायक नानूराम कुमावत ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्वक संपन्न हुई। भीलवाड़ा कुमावत समाज विकास एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान श्री शंकर लाल कुमावत के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
10 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी समर्थ कुमावत ने जानकारी दी कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 आवेदन प्राप्त हुए थे। समाज की एकता और एकजुटता को देखते हुए 10 प्रत्याशियों ने श्री नारायण लाल घोड़ेला के समर्थन में अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद निर्वाचन मंडल ने घोड़ेला को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर उन्हें पद की शपथ दिलाई।
इनका रहा सहयोग
चुनाव संपन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी बृजमोहन देवतवाल और एडवोकेट शोभाग मल कुमावत की मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। निर्वाचन मंडल ने चुनाव को सफल बनाने के लिए सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
