पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन पर हनुमान चालीसा का पाठ और महाआरती

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन पर हनुमान चालीसा का पाठ और महाआरती
X


भीलवाड़ा । प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति श्रीमती वसुंधरा राजे के जन्मदिन के अवसर पर आज भीलवाड़ा शहर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर जनसेवक श्री विट्ठलशंकर अवस्थी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की।

हनुमान चालीसा और महाआरती से गूंजा परिसर

आज शाम 6:30 बजे टंकी के बालाजी मंदिर और भाजपा जिला कार्यालय के सामने भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पाठ के पश्चात भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

दीर्घायु और मजबूत नेतृत्व की मंगलकामना

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रभु से श्रीमती वसुंधरा राजे के कुशल स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने तथा प्रदेश के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए मंगलकामनाएं कीं। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story