जयसिंहपुरा में बिजली विभाग की लापरवाही: ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा पोल, दो दिन से अंधेरे में ग्रामीण; बच्चों की बोर्ड परीक्षा पर संकट

जयसिंहपुरा में बिजली विभाग की लापरवाही: ट्रैक्टर की टक्कर से टूटा पोल, दो दिन से अंधेरे में ग्रामीण; बच्चों की बोर्ड परीक्षा पर संकट
X


बदनोर ( कालू हलचल)। बदनोर तहसील के जयसिंहपुरा गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। गांव के वार्ड नंबर 6 में दो दिन पहले एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बिजली के पोल को टक्कर मार दी, जिससे पोल पूरी तरह टूट गया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों को सूचना देने और रसीद कटवाने के बावजूद अब तक पोल दुरुस्त नहीं किया गया है।

विभाग की 'एक घंटे' की मोहलत हुई दो दिन में तब्दील

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद इसकी जानकारी बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता (JEN) को दी गई। विभाग के निर्देशानुसार नियमानुसार रसीद भी कटवा ली गई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि एक घंटे में टीम पहुंचकर नया पोल लगा देगी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार संपर्क करने पर भी केवल झूठे आश्वासन मिल रहे हैं।

बोर्ड परीक्षाओं के बीच पढ़ाई बाधित

वर्तमान में स्कूली बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। गांव में बिजली गुल होने के कारण विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय अंधेरा होने के कारण बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पोल बदला जाए, अन्यथा उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.


Next Story