वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में शीतला अष्टमी की धूम: रंग और गुलाल से सराबोर हुए शहरवासी, 'ठंडे' पकवानों का लिया आनंद

भीलवाड़ा | टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा में बुधवार को शीतला अष्टमी (बास्योड़ा) का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। होली के आठ दिन बाद आने वाले इस रंग पर्व पर सुबह से ही शहर की गलियां और चौराहे गुलाल के बादलों से घिरे नजर आए। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में पिछले वर्षों की तुलना में जोश थोड़ा कम दिखा, लेकिन युवाओं और बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं रही।
गली-मोहल्लों में उड़ी गुलाल, डीजे की धुन पर थिरके युवा
सुबह होते ही शहर के विभिन्न मोहल्लों में युवाओं की टोलियां एक-दूसरे को रंगने के लिए निकल पड़ीं। पुराने भीलवाड़ा में जहां ढोल की थाप पर पारंपरिक होली के गीत और व्यंग्य बाणों की गूंज रही, वहीं नए शहर और कॉलोनियों में डीजे की तेज आवाजों पर युवा थिरकते नजर आए। कई स्थानों पर पानी के टैंकर और बड़े ड्रम मंगवाए गए, जहां हुरियारों ने पानी और पक्के रंगों से जमकर होली खेली। लाल, काले, नीले और सिल्वर रंगों का क्रेज विशेष रूप से युवाओं में देखा गया।
प्रेस क्लब के आयोजन में उमड़ा उत्साह
सूचना केंद्र (इंफॉर्मेशन सेंटर) पर भी इस अवसर पर विशेष रौनक रही। भीलवाड़ा प्रेस क्लब की ओर से आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में पत्रकारों और शहर के गणमान्य लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। यहां युवाओं का उत्साह और रंगों का संगम एक अलग ही नजारा पेश कर रहा था। इसके अलावा शहर के निजी रिसॉर्ट्स और फार्म हाउसों में भी रंग-बिरंगी पार्टियों का दौर दोपहर तक चलता रहा।
बास्योड़ा का भोग और 'ओलिया' की महक
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज घरों में ताजा भोजन नहीं बनाया गया। शीतला माता को एक दिन पूर्व बनाए गए ठंडे पकवानों, राबड़ी और विशेष रूप से 'ओलिया' का भोग लगाया गया। घरों से आती पकवानों की महक ने पर्व के आनंद को दोगुना कर दिया। दोपहर बाद तक चले रंग के खेल के बाद शाम को लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर शीतला अष्टमी की शुभकामनाएं देंगे और ठंडे व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
शहर की सड़क गुलाल और रंगों से रंग चुकी है,युवाओं में आज के दिन को लेकर स्पेशल क्रेज़ देखने को मिल रहा है।युवा रंग बिरंगे बालों वाली टोपी लगाकर और अपने चेहरे को कलर फुल अंदाज में रंग कर निकल रहे हैं।दोपहर बाद तक रंग खेला जाएगा।शाम को लोग पर्व की बधाई देने एक दूसरे के घर पहुंचेंगे।ठन्डे ओलिया, पकवान और व्यंजनों का आनंद लेंगे और शीतल अष्टमी का उत्साह के साथ समापन होगा। सुचना केंद्र पर भी प्रेस क्लब की और से आयोजित रंगा रंग कार्यक्रम में युवा उत्साह से रंग गुलाब यथातअलग ही नजारा पेश क्र रहे थे
