यातायात सलाहकार सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, राजावत ने संभाली कमान

यातायात सलाहकार सेवा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, राजावत ने संभाली कमान
X

भीलवाड़ा BHN | भीलवाड़ा शहर के पुर रोड स्थित जिला परिवहन कार्यालय के सामने सक्रिय 'यातायात सलाहकार सेवा समिति' के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। चुनाव के तुरंत बाद समिति के अध्यक्ष भरतसिंह राजावत ने अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए समिति के सुचारू संचालन हेतु नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।

अध्यक्ष राजावत ने बताया कि नई टीम को तत्काल प्रभाव से प्रभावी कर दिया गया है ताकि यातायात और परिवहन से जुड़ी समस्याओं के समाधान में तेजी लाई जा सके।

नई कार्यकारिणी

संरक्षक: निरंजन तिवाड़ी, ओमप्रकाश व्यास, राकेश सक्सेना एवं जगदीश चन्द्र शर्मा।सचिव: पुष्कर दत्त व्यास,कोषाध्यक्ष: दिनेश बाहेती,उपाध्यक्ष: अनिल कुमार व्यास एवं अनुपम संचेती,संगठन मंत्री: रतन गुर्जर एवं गोपाल जाट।

कार्यकारिणी सदस्य

समिति में सुखराम चौधरी, संजय पुरी, ओमप्रकाश तिवारी, नितिन खण्डेलवाल, कमलेश सबदानी, जितेन्द्र वैष्णव, जावेद काजी, दिलीप कोगटा (मोनू ), रामस्वरूप वैष्णव और गोपाल सिंह शैखावत को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जबकि अमरेश काबरा को आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यह नई टीम पारदर्शिता और ऊर्जा के साथ समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगी।


Next Story