गंगापुर में एलपीजी सप्लाई को लेकर प्रशासन सतर्क, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

गंगापुर (दिनेश लक्षकार)। गंगापुर उपखंड में एलपीजी गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया। उपखंड मजिस्ट्रेट Rajesh Bishnoi के नेतृत्व में उपखंड स्तरीय सतर्कता दल ने कस्बा गंगापुर स्थित गैस एजेंसियों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने Kamal Indian Gas Agency तथा Keshavray Indane Gas Agency का निरीक्षण किया। जांच में दोनों एजेंसियों पर गैस की आपूर्ति और उपलब्धता पर्याप्त पाई गई तथा कालाबाजारी की कोई शिकायत सामने नहीं आई। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे वाहनों के माध्यम से गैस सिलेंडरों की सप्लाई भी सुचारु रूप से जारी बताई गई।
निरीक्षण दल में विकास अधिकारी Gajendra Singh, पुलिस उपाधीक्षक Sudarshan Paliwal, तहसीलदार Virendra Singh, थानाधिकारी Liladhar Malviya तथा प्रवर्तन अधिकारी Khan Mohammad Khan शामिल रहे।
कमल गैस एजेंसी पर कुछ उपभोक्ता केवाईसी और मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए पहुंचे हुए थे और व्यवस्था को लेकर परेशान दिखाई दिए। इस पर उपखंड मजिस्ट्रेट राजेश विश्नोई ने एजेंसी संचालक को व्यवस्था में सुधार के लिए सख्त निर्देश देते हुए उपभोक्ताओं की समस्या का शीघ्र समाधान करने को कहा।
इसके अलावा थानाधिकारी लीलाधर मालवीय ने गंगापुर उपखंड क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों से भी बातचीत कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]
व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
