दुर्गा शक्ति अखाड़ा का होली महोत्सव रविवार को

X
By - राजकुमार माली |15 March 2026 12:07 AM IST
भीलवाड़ा। दुर्गा शक्ति अखाड़ा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली महोत्सव का आयोजन रविवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित होगा।
दुर्गा शक्ति अखाड़े के प्रमुख ने बताया कि इस होली महोत्सव में भीलवाड़ा महानगर के विभिन्न अखाड़ों की बहनें एवं मातृशक्ति भाग लेंगी। कार्यक्रम के दौरान बहनें साउंड की धुन पर गुलाल उड़ाकर होली का उत्सव मनाएंगी।
कार्यक्रम के पश्चात सभी बहनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की जाएगी।
Next Story
