धर्मनगरी भीलवाड़ा में शिव महापुराण का शंखनाद: : सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया न्योता, चित्तौड़गढ़ में हुई मुलाकात

: सीएम योगी आदित्यनाथ को दिया न्योता, चित्तौड़गढ़ में हुई मुलाकात
X


भीलवाड़ा/हलचल। राजस्थान की वस्त्र नगरी और धर्मनगरी भीलवाड़ा में आगामी 8 से 14 अप्रैल तक होने वाली भव्य 'श्री शिव महापुराण कथा' के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। भीलवाड़ा में पहली बार प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से आयोजित होने वाली इस कथा को लेकर समूचे क्षेत्र में भारी उत्साह है।

जौहर श्रद्धांजलि समारोह के दौरान हुई भेंट

रविवार को चित्तौड़गढ़ की पावन धरा पर 'जौहर श्रद्धांजलि समारोह' में सम्मिलित होने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भीलवाड़ा की कथा आयोजन समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में प्रतिनिधिमंडल ने योगी आदित्यनाथ को कथा में पधारने का निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान सीएम योगी ने आयोजन की सफलता के लिए अपनी मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

आजादनगर मेडिसिटी ग्राउंड पर सजेगा दरबार

आयोजन समिति के अनुसार, यह विशाल कथा भीलवाड़ा के आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी। महंत बाबूगिरी जी महाराज एवं लालदास महाराज के नेतृत्व में निमंत्रण देने गए दल में भीलवाड़ा विधायक और समिति संरक्षक अशोक कोठारी, कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी, रामेश्वरलाल काबरा, ललित सोमानी, अर्पित कोठारी सहित कई गणमान्य पदाधिकारी शामिल थे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story