रघुवंशी समाज चुनाव संपन्न: गोपीलाल ने दर्ज की जीत

भीलवाड़ा | शहर के विजय सिंह पथिक नगर स्थित रघुवंशी छात्रावास में रविवार को रघुवंशी समाज के जिला संगठन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। जिले भर से जुटे समाजजनों ने भारी उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चयन किया। मुख्य चुनाव परिणाम घोषित करते हुए चुनाव टीम ने बताया कि गोपीलाल बालणिया को समाज का नया जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी देबीलाल गोया को 621 मतों के बड़े अंतर से हराकर एकतरफा जीत हासिल की। वहीं, युवा जिलाध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में भानुप्रकाश आलीखा ने सत्यनारायण दायमा को 74 मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

मतदान के बाद आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल चौखलिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल दुर्बल और मेवाड़ अध्यक्ष शांतिलाल जीतावास ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर समाज की विभिन्न प्रतिभाओं और वरिष्ठ समाजसेवियों का भी सम्मान किया गया।

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में शांतिलाल जीतावास, जगदीश देवड़ा और रामेश्वर लाल गागडिया सहित समाज के कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। समाजजनों ने नवनिर्वाचित टीम का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

Next Story