उप मुख्यमंत्री कल अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रखेंगे बजट का लेखा-जोखा

भीलवाड़ा | 17 मार्च उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचन्द बैरवा बुधवार, 18 मार्च 2026 को भीलवाड़ा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात, वे राज्य बजट के प्रमुख प्रावधानों और नई पहलों के संबंध में पत्रकारों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान जिला प्रशासन के तमाम उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे।
Next Story
