हनुमान भक्त मण्डल द्वारा सामूहिक कन्या पूजन एवं भोज के पोस्टर का विमोचन

भीलवाड़ा। कसारा बाजार स्थित आमली के बालाजी मंदिर में हनुमान भक्त मण्डल, नीलमगंज बस्ती के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 'सामूहिक कन्या पूजन एवं कन्या भोज' कार्यक्रम के पोस्टर का भव्य विमोचन किया गया।
आगामी 22 मार्च 2026, रविवार को सायं 5:00 बजे दूधाधारी गोपाल मंदिर प्रांगण, सांगानेरी गेट पर आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पोस्टर विमोचन के दौरान विष्णु कसारा, अक्षय शर्मा, विनोद कसारा, कैलाश चंद्र कसारा, दिलीप कुमार मोची और अशोक कुमार कसारा सहित मण्डल के कई सदस्य उपस्थित रहे।
मण्डल के पदाधिकारियों ने बताया कि सामाजिक समरसता के संदेश के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में संपूर्ण हिंदू समाज की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धार्मिक संस्कारों को सुदृढ़ करना और समाज में सद्भावना बढ़ाना है। विमोचन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर इस पुनीत कार्य में सहयोग करने और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
