निशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ेगा सितारों का जमावड़ा:: गुलशन पांडे, राज जांगिड़ और अनोखी राजस्थानी बढ़ाएंगे कार्यक्रम की शोभा
भीलवाड़ा हलचल । पूर्वांचल जन चेतना समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाले निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर में बॉलीवुड और
राजस्थानी सिनेमा की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगी। ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सेवा और सम्मान का संगम देखने को मिलेगा।
गुलशन पांडे करेंगे 51 विभूतियों का सम्मान
बॉलीवुड और टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता गुलशन पांडे इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
राजस्थानी कलाकार भी रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाने के लिए राजस्थान के मशहूर अभिनेता राज जांगिड़ और लोकप्रिय कलाकार अनोखी राजस्थानी भी उद्घाटन सत्र और सम्मान समारोह में मौजूद रहेंगे।
ये कलाकार न केवल सम्मानित होने वाले लोगों की हौसला अफजाई करेंगे, बल्कि कार्यक्रम में अपनी विशेष उपस्थिति से चार चांद लगाएंगे। राज जांगिड़ का भीलवाड़ा से लगातार जुड़ाव रहा हे।
टांक भवन में तैयारियां पूर्ण
ट्रस्ट के संस्थापक रजनीश वर्मा ने जानकारी दी कि चिकित्सा शिविर को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आजाद नगर स्थित टांक भवन में होने वाले इस शिविर में इन फिल्मी कलाकारों के अलावा प्रशासन और समाज की कई अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां भी शामिल होंगी। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और समाज सेवियों को प्रोत्साहित करना है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
