गंगापुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गौतम जयंती: भव्य शोभायात्रा में उमड़ा गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज

गंगापुर (दिनेश लक्षकार)। न्यायशास्त्र के प्रणेता महर्षि गौतम की जयंती शुक्रवार को गंगापुर कस्बे में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव के दौरान एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी।
शोभायात्रा के दौरान पूरा वातावरण महर्षि गौतम के जयघोष से गुंजायमान रहा। समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित होकर महर्षि गौतम के आदर्शों और उनके बताए न्याय मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया।
वरिष्ठजनों और महिला मंडल की रही सक्रिय भागीदारी
महोत्सव में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राकेश व्यास, बालमुकुंद उपाध्याय, युवा अध्यक्ष सुनील तिवारी, भैरू शंकर जोशी, अवधेश त्रिवेदी, विनोद पंचोली और कपिल उपाध्याय सहित समाज के कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। वहीं, महिला मंडल की ओर से अध्यक्ष रेखा उपाध्याय के नेतृत्व में मनीषा शर्मा, हेमलता तिवारी, हेमा व्यास, नेहा पंचोली और प्रतिभा तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया। समाज के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी ने आयोजन में श्रद्धा और एकता का संचार किया।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
