जिला अभिभाषक संस्था की कार्यकारिणी का विस्तार, नई समितियों का गठन

भीलवाड़ा | जिला अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। न्यायालय परिसर स्थित संस्था के कार्यालय में आयोजित एक अहम बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विभिन्न समितियों और सदस्यों का मनोनयन किया गया।

इनको मिली कार्यकारिणी में जगह

संस्था के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहर लाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्य सिंह चौहान और पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली की मौजूदगी में हुई बैठक में छह वरिष्ठ अधिवक्ताओं पंकज पंचोली, राघवेंद्र नाथ व्यास,ओम प्रकाश तेली (नैनवा), श्रीमती वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़ व् आनंद शर्मा को मनोनीत सदस्य नियुक्त किया गया।

निर्माण और समन्वय समिति का गठन

वर्ष 2026 के लिए प्रशासनिक कार्यों और निर्माण संबंधी योजनाओं को गति देने हेतु 'समन्वय, प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण समिति' की घोषणा की गई। इसमें राजेश शर्मा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समिति के अन्य सदस्य राजेंद्र कुमार कचौलिया,हेमेंद्र शर्मा, दुर्गेश शर्मा,श्याम सिंह चुण्डावत,उदयलाल जाट,शहजाद मोहम्मद रंगरेज़ को बनाया गया है।

पर्यावरण और कोर्ट अवेयरनेस पर विशेष जोर

न्यायालय परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए 'ENVIRONMENT & COURT AWARENESS COMMITTEE' का गठन किया गया है। यह समिति कोर्ट परिसर में स्थित पार्क के विकास, वृक्षारोपण और स्वच्छता निरीक्षण के साथ-साथ समस्याओं के समाधान का कार्य करेगी। इस समिति में इन सदस्यों सुरेश व्यास, रामेश्वर लाल जाट, विशाल गौतम, महावीर प्रसाद जांगिड़, हसन खान, नीलू तंवर, नरेंद्र सिंह राठौड़, राजकुमार माली, बालू लाल उपाध्याय, नितिन पाल सिंह राठौड़ और देश कुमार मालावत को जिम्मेदारी दी गई है ।

अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ ने कहा कि इन नियुक्तियों से संस्था के कार्यों में पारदर्शिता आएगी और अधिवक्ताओं के हित में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

Next Story