पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान नंदराय मंडल का प्रथम सत्र

बड़लियास( रोशन वैष्णव )
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान नंदराय मंडल का प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता छैल बिहारी जोशी ने भाजपा स्थापना एवं इतिहास पर अपना उद्धबोधन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि दो विधान दो निशान के विरोध में मंत्री मंडल से इस्तीफा देकर प. दीनदयाल उपाध्याय से मिलकर 1952 में हिंदुत्व एवं राष्ट्रवादी विचारों को लेकर जनसंघ की स्थापना की। 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी , मुरली मनोहर जोशी एवं लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा की स्थापना हुईं।1982 में पहली बार भाजपा के दो सांसद बने।1998 में अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बनी। वाजपेई जी के नेतृत्व में देश ने पहली बार परमाणु परीक्षण कर विश्व को चौका दिया। संगठन एवं कार्यकर्ताओं की अथक प्रयासो से 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण भाजपा की सरकार बनी। जिसमें वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण मार्ग प्रशस्त हुआ। धारा 370 हटी। करोड़ों लोगों की आकांक्षा पूरी हुई। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता पूर्व सासद सुभाष चंद्र बहेडिया ने भाजपा संगठन कार्य विस्तार पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि आज भाजपा सबसे बड़ी पार्टी हैं। यह सब परिणाम जो हैं वह संगठन के कारण।शिविर में मुख्य वक्ता छैल बिहारी जोशी थे। वहीं प्रशिक्षण शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व संसद सुभाष बहेडिया , अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत, विशिष्ट अतिथि शंकर गुर्जर उप जिला प्रमुख, दिलीप सिंह पंचायत समिति सदस्य, रमेश शर्मा, पूर्व सरपंच, भुवनेश चौधरी , दुष्यंत शर्मा, मंडल महामंत्री,बृजराज कृष्ण उपाध्याय पूर्व सरपंच, शंकर लाल शर्मा पूर्व सरपंच, शिव लाल जाट सरपंच थे। संचालन प्रियदर्शी पारीक पूर्व मंडल महामंत्री ने किया इस दौरान मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं मंडल के पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
