पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की कार्यशैली से अभिभूत होकर चित्रकार ने भेंट की उनकी ऑयल पेंटिंग

भीलवाड़ा हलचल| जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस के प्रति जनता में विश्वास जगाने वाले पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आम नागरिक कायल हो रहे हैं। इसी कड़ी में भीलवाड़ा के आरजिया निवासी प्रसिद्ध चित्रकार हुकम सिंह चौहान ने एसपी धर्मेंद्र सिंह को उनकी एक शानदार ऑयल पेंटिंग भेंट कर अपना सम्मान और आभार प्रकट किया है।
चित्रकार हुकम सिंह ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में उनके द्वारा जिले में किए गए सकारात्मक कार्यों, निष्पक्षता और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि एसपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस की कार्यशैली ने आम नागरिकों के मन में जनता के प्रति सुरक्षा और अपनेपन की भावना जगाई है।
चौहान ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह की सादगी और उनके साहसी कार्यों से प्रेरित होकर उन्होंने अपने हाथों से यह छाया चित्र (पेंटिंग) तैयार किया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
