गंगापुर में रामनवमी की धूम: 'ऑपरेशन सिंदूर' की झांकी ने मोहा मन, भगवा ध्वज फहराने के साथ संपन्न हुई भव्य शोभायात्रा

गंगापुर (दिनेश लक्षकार)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'राम नवमी' के पावन अवसर पर गुरुवार को गंगापुर नगर में भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा ने पूरे नगर को राममय कर दिया।
बावन भेरुनाथ मंदिर से शुरू हुआ कारवां:
शोभायात्रा का शुभारंभ बावन भेरुनाथ मंदिर से हुआ। इसमें सजे-धजे रथों पर सवार राम दरबार की झांकी सहित विभिन्न समाजों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकियां शामिल थीं। इन सबमें 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित झांकी विशेष रूप से चर्चा का विषय रही, जो महिलाओं और बच्चों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही।
नगर भ्रमण और भव्य स्वागत:
शोभायात्रा बावन भेरुनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, भूत बावजी, सहाड़ा चौपाटी, मुख्य बाजार, कुंड चौक, ज्ञानजी का चौक, शिवरती दरवाजा, रेगर मोहल्ला और पंच तीर्थ बालाजी होते हुए ईलाजी के चौक पर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। समापन पर थाना मंगरी स्थित हटीले हनुमान मंदिर के शिखर पर विशाल भगवा ध्वज फहराया गया।
इनकी रही उपस्थिति:
इस धार्मिक आयोजन में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जगदीश झंवर, विद्या प्रसाद जोशी, शोभा लाल जीनगर, घनश्याम सिंह राठौड़, राजकुमार सेन, कन्हैयालाल माली, विनोद पिछोलिया, दिनेश बाफना, दिनेश लक्षकार, शुभम शर्मा, विनोद पंचोली, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, धर्मेंद्र गहलोत, बंटी, लक्की अग्रवाल, पुष्पराज प्रजापत, जगदीश माली और दया सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
