अजमेर-भीलवाड़ा हाईवे पर कंटेनर में भीषण आग, देखते ही देखते बना कबाड़, लाखों का माल स्वाह
भीलवाड़ा (सोनिया)। अजमेर-भीलवाड़ा नेशनल हाईवे पर सताना के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, हालांकि आगजनी में लाखों का माल जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, हाईवे पर स्थित श्री चौधरी होटल के समीप ओवरब्रिज पर एक चलते कंटेनर में अचानक आग लग गई।
आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। लपटें इतनी तेज थीं कि कंटेनर में भरा सारा सामान और स्वयं वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे के दौरान हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और चालकों में दहशत का माहौल देखा गया।
सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि चालक और खलासी समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्राथमिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
