चावण्डा माता मन्दिर रात्रि जागरण महाप्रसाद का आयोजन

भीलवाड़ा जिले के कानिया कस्बे में जीनगर पंवार परिवार ने चैत्र नवरात्रि में अष्टमी और नवमी का आयोजन बहुत ही शरदा पूर्वक मनाया रात्रि जागरण और भजन संध्या का आयोजन हुआ डीजे की धुन पर माता जी के भजन कीर्तन गाते हुए नाचते हुए निकले पंवार परिवार के भक्तजन और मातृशक्ति ने भाग लिया चावण्डा माता मंदिर में भव्य महाआरती हुई जगदंबा की शोभायात्रा मन्दिर से शुरू हुई, सदर बाजार से तालाब पर पहुंची और पुजा अर्चना कर ज्वारा विसर्जन किया गया वापस शोभायात्रा मन्दिर पहुंची इस अवसर पर पंवार परिवार के अध्यक्ष तुलसीराम पंवार ने बताया कि आमसभा हुई न्यू संरक्षक पद नियुक्त किया कैलाश चन्द लादूराम बागोर वाले को नियुक्त किया उपाध्यक्ष बिल्लूराम किशन पंवार नशिराबाद सचिव शान्तिलाल भागचन्द हुरडा वाले सहसचिव अमरचंद किशनलाल पंवार अंटाली को नियुक्त किया अष्टमी नवमी पर भक्तों द्वारा महाप्रसादी का आयोजन हुआ समस्त पंवार परिवार उपस्थित थे मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि चैत्र नवरात्रि का अष्टमी एवं नवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया
