रामनवमी पर घर-घर पूजे रामलला, मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

X
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सोपुरा जाटों का, ढे़लाणा, सालरिया, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, रेड़वास, कुड़ी, कांदा आदि कई गांवों गांव में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ बनाया गया । रामनवमी पर घर-घर में रामलला की पूजा-अर्चना कर भोग लगाया । वहीं मंदिरों में भगवान को नए वस्त्र धारण करवाकर विशेष पूजा अर्चना की और भगवान से परिवार में सुख समृद्धि की कामना की । रामनवमी पर कन्या भोजन भी करवाया गया ।।
Next Story
