भीलवाड़ा: गायत्री शक्तिपीठ पर नौ दिवसीय साधना की भव्य पूर्णाहुति, पांच कुंडीय महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धा

भीलवाड़ा: गायत्री शक्तिपीठ पर नौ दिवसीय साधना की भव्य पूर्णाहुति, पांच कुंडीय महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धा
X


भीलवाड़ा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में स्थानीय शाखा गायत्री शक्तिपीठ, भीलवाड़ा पर चैत्र नवरात्रि 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय विशेष साधना का आज शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। प्रातः 8:15 बजे आयोजित पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति की गई।

शक्तिपीठ के व्यवस्थापक रामेश्वर सुखवाल ने बताया कि इन नौ दिनों के दौरान साधकों द्वारा प्रतिदिन 'अखंड गायत्री जप' का आयोजन किया गया था। शुक्रवार को आयोजित पांच कुंडीय महायज्ञ को श्रद्धालुओं की भारी संख्या के कारण कई पारियों में संपन्न कराया गया। इस दौरान विश्व शांति, लोक कल्याण और मानवता के उत्थान के लिए विशेष आहुतियां प्रदान की गईं।

महिला मंडल ने संभाली यज्ञ की कमान

महायज्ञ का कुशल संचालन महिला मंडल की सरोजना व्यास, सोनिया भारद्वाज और ऋचा पारीक द्वारा किया गया। यज्ञ के पावन सानिध्य में गायत्री परिवार द्वारा विभिन्न संस्कार जैसे—जन्म दिवस, पुंसवन, विद्यारंभ और अन्नप्राशन नि:शुल्क संपन्न करवाए गए।

वंदनीय माताजी का जन्म शताब्दी वर्ष

इस अवसर पर सरोजना व्यास ने परिजनों को संबोधित करते हुए बताया कि गायत्री परिवार के लिए यह वर्ष विशेष महत्व का है, क्योंकि यह वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा का 'जन्म शताब्दी वर्ष' भी है। उन्होंने माताजी के जीवन और उनके द्वारा दिखाए गए लोक-कल्याण के मार्ग पर प्रकाश डाला।

पूर्णाहुति के पश्चात सभी श्रद्धालुओं और गायत्री परिजनों के लिए प्रसादी (भंडारे) की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने बड़े उत्साह और श्रद्धाभाव से भाग लिया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story