ऋष्य श्रृंग संस्थान में यज्ञ अनुष्ठान से नवरात्रि समापन

ऋष्य श्रृंग संस्थान में यज्ञ अनुष्ठान से नवरात्रि समापन
X


भीलवाड़ा। ऋष्य श्रृंग संस्थान में वेद बटुकों के वैदिक मंत्रोपचार के बीच समाज जन के द्वारा नवरात्रि की पूर्णाहुति संपन्न हुई।संस्थान के अध्यक्ष किशन लाल उपाध्याय,सचिव कैलाश चंद्र पांडिया ने बताया कि संस्थान में अध्ययनरत 42 वेद बटुकों द्वारा नियमित रूप से वेदाध्ययन किया जाता हैं,इससे हिंदू एवं सनातन संस्कृति का विकास एवं संस्कार प्रदान किए जाते है।उन्होंने भामाशाह से वैदिक संस्कृति के विकास हेतु सहयोग की अपील की।इस अवसर पर संस्थान के उत्सव प्रभारी श्याम सुखवाल, एवं अनेक समाज जन उपस्थित रहे।

Next Story