अधूरे डिवाइडर पर चढ़ी जिलाध्यक्ष की गाड़ी, बड़ा हादसा टला

अधूरे डिवाइडर पर चढ़ी जिलाध्यक्ष की गाड़ी, बड़ा हादसा टला
X

भीलवाड़ा के शारदा कॉलोनी रोड पर आज एक बड़ा हादसा टल गया, जब जिलाध्यक्ष लिखी एक कार सड़क के बीच अधूरे पड़े डिवाइडर पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि नगर विकास न्यास द्वारा बनाए जा रहे इस डिवाइडर का कार्य कुछ दिन पहले ही जनता के विरोध के चलते रोक दिया गया था।

घटना के समय डिवाइडर में खुले सरिए बाहर निकले हुए थे, जिनसे टकराकर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सरिए कार के अंदर तक घुस गए, जिससे हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरे निर्माण और लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। क्षेत्र में पहले से ही सड़क की खराब स्थिति और खुले सरियों को लेकर लोगों ने कई बार शिकायत भी की थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से यह घटना सामने आई।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story