भीलवाड़ा में कल गूंजेगा भक्ति का स्वर – श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन

भीलवाड़ा। चैत मास की पावन एकादशी के अवसर पर शहर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कल, रविवार 29 मार्च 2026 को सायं 7:15 बजे से श्री श्याम मंदिर, काशीपुरी धाम में भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन प्रवाहिका सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी, जिसमें सुश्री दीपा दाधीच एवं सीमा सोनी अपनी भक्ति से सराबोर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगी।

कार्यक्रम के आयोजक “करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम” की भावना के साथ श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रहे हैं। वहीं, श्री श्याम सेवा समिति (रजि.), काशीपुरी, भीलवाड़ा द्वारा इस आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भक्ति रस में डूबने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Next Story