प्रियंका पुरोहित ने रचा इतिहास

X
भीलवाड़ा। हलचल।
मांडलगढ़ उपखंड क्षेत्र के राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालय मुकुंदपुरिया की छात्रा प्रियंका पुरोहित ने उच्च माध्यमिक परीक्षा 2026 कला वर्ग में 95 . 20 अंक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया हैl विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार मीणा ने बताया कि छात्राने विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर योग्य विषय अध्यापकों के मार्गदर्शन में अध्ययन करते हुए यह कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी विद्यालय की अनीता बेरवा ने 91 . 60 अंक प्राप्त किए हैंl विद्यालय के 26 विद्यार्थियों में से 23 प्रथम श्रेणी से एवं 3 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण रहे हैं विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा है
Next Story
