बेसला की चतुर्थ पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

आसींद मंजूर
आसींद/आसींद में गुर्जर समाज के
अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं देवनारायण मंदिर ट्रस्ट, आसींद (भीलवाड़ा, राजस्थान) में परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 महंत श्री सुरेश दास जी महाराज के सानिध्य में सवाई भोज मंदिर परिसर में स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला
की चतुर्थ पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि समर्पित की। सभी ने उनके द्वारा समाज के लिए किए गए अमूल्य योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
Next Story
