हाइवे पर हादसा: खड़े ट्रक में घुसा ट्रेलर, खलासी की मौत

हाइवे पर हादसा: खड़े ट्रक में घुसा ट्रेलर, खलासी की मौत
X

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा बाइपास पर बीती रात एक ट्रेलर खड़े ट्रक से टकरा गया। इस भीषण हादसे में ट्रेलर के खलासी की मौत हो गई। पुर थाने के महेंद्रकुमार ने बताया कि बीती रात एक दस चक्का ट्रक पुर ओवरब्रिज से 100 मीटर आगे खड़ा था, इसी दौरान पीछे से आया एक ट्रेलर उसमें जा घुसा। हादसे में ट्रेलर का खलासी, मेडीखेड़ा निवासी मुकेश सालवी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद खलासी का शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुर थाना पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Next Story