रावणा राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारिया तेज

भीलवाड़ा
रावणा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी आखा तीज 20 अप्रैल को मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक स्थल जोगनीय माता में भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ बूंदी जिले के सयुंक्त तत्वाधान मे आयोजित किया जाएगा । सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष भंवर सिंह भाटी ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर तैयारिया तेज हो गई है जिसके तहत आयोजन समिति के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर समाज बंधुओं से जान संपर्क कर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान कर रहे है । समाज बंधुओं को विवाह योग्य युवक युवतियों का विवाह सम्मेलन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है । वर वधू का पंजीयन जिला स्तर पर हाइफा हीरो भवन जोधड़ास पर आगामी 10 अप्रैल तक किए जाएँगे । जन सम्पर्क में श्याम सिंह चौहान भंवर सिंह भाटी रतन सिंह राणावत बाबू सिंह राणावत सोहन सिंह सोलंकी सहित सभी संपर्क कर रहे हैं ।
