हमीरगढ़ के लिखित सिंह चौहान ने मेरिट में तृतीय स्थान पाया, नगर में हुआ भव्य स्वागत जुलूस

हमीरगढ़ (राजाराम वैष्णव)। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में हमीरगढ़ के सेठ घासी लाल सामर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के छात्र लिखित सिंह चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में तृतीय स्थान हासिल किया है। संस्कृत व्याकरण विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उन्होंने विद्यालय और कस्बे का नाम रोशन किया।
नगरवासियों द्वारा छात्र के सम्मान में भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय से एक विशाल जुलूस निकाला गया, जो नया बाजार होते हुए द्वारकाधीश मंदिर पहुंचा। मंदिर परिसर में भक्तों ने छात्र को माला पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। इसके बाद छात्र ने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जुलूस आगे बढ़ते हुए राम जानकी मंदिर पहुंचा, जहां स्थानीय नागरिकों ने साफा पहनाकर और मुंह मीठा कर छात्र का स्वागत किया। सामर परिवार द्वारा विद्यार्थियों एवं स्टाफ का भी दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया, वहीं लिखित सिंह चौहान का विशेष साफा बंधवाकर अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण गोपाल जांगिड़ का भी इस अवसर पर सम्मान किया गया।
सांगानेर विद्यालय के सोनू रेगर ने किया टॉप
इसी क्रम में मनोहर सिंह मेहता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगानेर के कक्षा 12 के होनहार छात्र सोनू रेगर ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ सोनू खेल क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और वह U17 व U19 क्रिकेट टीम के कैप्टन भी रह चुके हैं।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
