भीलवाड़ा में “संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान की जोरदार शुरुआत, कांग्रेस ने भरी हुंकार

भीलवाड़ा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुए “संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत नगर निगम भीलवाड़ा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्रियता के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है।
जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा शहर के अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक के नेतृत्व में गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन एडवोकेट कुणाल ओझा ने किया।
इस दौरान शिवराम जीपी खटीक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को टालना लोकतांत्रिक परंपराओं पर सीधा प्रहार है। इसी के विरोध में कांग्रेस द्वारा पूरे अप्रैल माह में चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन को इस मुद्दे से अवगत कराएंगे।
अभियान की रूपरेखा इस प्रकार है:
प्रथम चरण (1 से 7 अप्रैल):
वार्ड एवं मंडल स्तर पर बैठकें, जन-जागरण अभियान एवं विरोध-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही वार्ड कांग्रेस कमेटियों के गठन की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
द्वितीय चरण (8 से 14 अप्रैल):
नगर स्तर पर प्रभात फेरियां, जनसंपर्क अभियान एवं विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
तृतीय चरण (15 से 30 अप्रैल):
नगर निगम क्षेत्र में बड़ी जनसभाओं का आयोजन कर कांग्रेस की नीतियों एवं लोकतंत्र बचाने का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
जिला अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने कहा कि यह अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन है, जिसमें कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मजबूती से भाग लेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने वार्डों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए इस अभियान को सफल बनाएं।
अभियान के अंतर्गत आयोजित सभी कार्यक्रमों की रिपोर्ट एवं प्रेस कटिंग्स प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएंगी।
बैठक में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य राजेश चौधरी, मनोज पालीवाल, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र पारीक, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण, कांग्रेस नेता अनिल राठी, मोहम्मद हारून रंगरेज, सत्यवीर सिंह, अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष हमीद रंगरेज, उस्मान पठान, निवर्तमान पार्षद वसीम शेख, शिवप्रकाश घावरी, राधेश्याम भड़ाणा, हैदर अली खान, एडवोकेट नवरत्नमल जैन,अड़वोकेट शाहीद देशवाली,गोपाल खटीक, निशार सिलावट, मुश्ताक अली मंसूरी, अनिल डीडवानिया, जितेंद्र दरियानी, सुरेश बम्ब, राजकुमार माली, अशोक पारिक, राजकुमार जैन, कुन्दन शर्मा कमल कुमार प्रजापत, गौरीशंकर दायमा, आमीन पठान सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
