मौसम का अलर्ट: भीलवाड़ा सहित प्रदेशभर में आज तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों की बढ़ी चिंता

मौसम का अलर्ट: भीलवाड़ा सहित प्रदेशभर में आज तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी, किसानों की बढ़ी चिंता
X


भीलवाड़ा/जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज (4 अप्रैल) को भीलवाड़ा सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बेमौसम बारिश के इस अलर्ट ने रबी की फसल काट रहे किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

इन संभागों में रहेगा सबसे ज्यादा असर

मौसम केंद्र के अनुसार, पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बने परिसंचरण तंत्र के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। 4 अप्रैल को अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में तेज आंधी-बारिश और ओले गिरने की प्रबल संभावना है। विभाग के अनुसार 5 अप्रैल तक बीकानेर और जोधपुर सहित कई संभागों में मौसम खराब रहेगा। 5-6 अप्रैल को थोड़ी राहत के बाद 7 अप्रैल से एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे फिर से आंधी-बारिश का दौर शुरू होने की आशंका है।

किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

वर्तमान में भीलवाड़ा जिले सहित पूरे प्रदेश में सरसों, गेहूं और चने की फसल की कटाई जोरों पर है। मौसम विभाग और कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क करते हुए सलाह दी है कि खुले आसमान में पड़ी कटी हुई फसलों और अनाज को सुरक्षित स्थानों पर भंडारित करें या अच्छी तरह ढक दें। ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। यदि ओलावृष्टि से नुकसान होता है, तो किसान तुरंत फसल बीमा का लाभ लेने के लिए संबंधित कृषि विभाग या बीमा कंपनी से संपर्क करें। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि तेज आंधी के दौरान घरों में रहें और सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लें।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story