हनुमान नगर में चोरों का तांडव, एक ही रात में दो सूने मकानों के ताले टूटे

हनुमान नगर में चोरों का तांडव, एक ही रात में दो सूने मकानों के ताले टूटे
X


भीलवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने क्षेत्र के दो सूने मकानों को निशाना बनाते हुए हजारों की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी स्थानीय लोगों में रोष देखा गया, जहां सीमा विवाद के चलते पुलिस घंटों देरी से मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार, हनुमान नगर निवासी राजू वैष्णव अपने परिवार के साथ चलानिया भैरूजी के दर्शन करने गए हुए थे। पीछे सूने मकान को देखकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और भीतर प्रवेश किया। चोर वहां से 65,000 रुपये की नगदी, सोने के मोती, चांदी की पायजेब और अन्य कीमती सामान समेट कर ले गए। चोरी की दूसरी वारदात पास ही स्थित हरिश्चंद्र नामक व्यक्ति के मकान में हुई। हरिश्चंद्र के घर का भी ताला टूटा मिला है, हालांकि मकान मालिक के बाहर होने के कारण वहां से क्या-क्या चोरी हुआ है, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल

वारदात की सूचना आज सुबह पुलिस को दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद (क्षेत्राधिकार) को लेकर उलझी रही। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिसकर्मी एक-दूसरे के थाने का इलाका बताकर करीब 3 घंटे तक टालमटोल करते रहे। आखिरकार, 3 घंटे की देरी के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढ़वाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढ़वाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Next Story