पांसल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक के ब्रेक फेल होने से खलासी की मौत

पांसल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक के ब्रेक फेल होने से खलासी की मौत
X


​भीलवाड़ा पुनीत जैन| पुर थाना क्षेत्र के पांसल हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। हाईवे पर चलते ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो जाने से वह आगे चल रहे एक अन्य ट्रक से जा टकराया। इस भिड़ंत में ट्रक के खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं।

​पुर थाना पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान किशन पुरबिया (22) पुत्र भेरू लाल पुरबिया, निवासी बिलिया के रूप में हुई है। किशन पेशे से खलासी का काम करता था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह ट्रक में जा रहा था, तभी पांसल हाईवे पर स्थित बालाजी मंदिर के सामने अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित होकर ट्रक आगे जा रहे वाहन से बुरी तरह टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि केबिन में बैठा किशन गंभीर रूप से घायल हो गया।

​अस्पताल में घोषित किया मृत

घटना के तुरंत बाद घायल खलासी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज़ पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढ़वाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढ़वाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Next Story