श्री कृष्ण गौशाला व नंदी शाला की आम बैठक संपन्न

श्री कृष्ण गौशाला व नंदी शाला की आम बैठक संपन्न
X

रायपुर, किशन खटीक / श्री कृष्ण गौशाला रायपुर की आम बैठक संत मदन मोहन दास महाराज की अध्यक्षता एवं संरक्षक राजेंद्र त्रिवेदी के सानिध्य में आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग भीलवाड़ा डॉ. ए.के. सिंह द्वारा श्री कृष्ण गौशाला को जिले की प्रथम सर्वश्रेष्ठ गौशाला के रूप में पुरस्कृत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि आम लोगों के जो सुझाव प्राप्त हुए हैं वे सराहनीय हैं। इन प्रस्तावों पर अमल कर गौशाला को राज्य स्तर पर प्रथम लाने के प्रयास किए जाएंगे। आम बैठक में अशोक सुखलेचा, शिवप्रकाश खटोर, राजकुमार ट्रेलर, नेहरू लाल कुमावत, कुलदीप त्रिवेदी आदि ने गौशाला को आगे बढ़ाने एवं सुचारू संचालन के सुझाव दिए जिनका उपस्थित समस्त गौ भक्तों ने दोनों हाथ उठाकर अनुमोदन किया।

इस अवसर पर भामाशाह ओम प्रकाश झंवर, लेहरु लाल कुमावत, गौशाला व्यवस्थापक ओम प्रकाश शर्मा, गोपाल लाल त्रिवेदी, शांतिलाल झंवर, सुभाष चंद्र झंवर, शिवलाल शर्मा, शांतिलाल भदादा, शांतिलाल सुथार, कुलदीप त्रिवेदी, दिनेश चंद्र झंवर, चंद्रशेखर देशांतरी, रमेश चंद्र वैष्णव, दिनेश चंद्र शर्मा, भगवान स्वरूप मुंदडा, मदनलाल छिपा, शांतिलाल सुनार, संपत सुथार, गिरिराज मुंदडा, कन्हैया लाल बैरवा, आलोक दाधीच सहित अन्य उपस्थित थे। साधना खटोड व सुनीता झंवर सहित महिला मंडल द्वारा भक्ति भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किए गए।

Next Story