रेगर महासभा की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन: कल भीलवाड़ा में सजेगा 'रक्तदान का महाकुंभ'

X
भीलवाड़ा। अखिल राजस्थान रेगर महासभा संस्थान की नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की खुशी में कल, 5 अप्रैल रविवार को भीलवाड़ा में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पंचवटी स्थित श्री रेगर छात्रावास में आयोजित होने वाले इस शिविर को लेकर समाज के युवाओं और रक्तवीरों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
निर्विरोध चुनी गई टीम, सेवा से करेगी नई शुरुआत
संस्थान के चुनाव में अध्यक्ष पद पर सोहन लाल रेगर, उपाध्यक्ष लालूराम रेगर, कोषाध्यक्ष कैलाश चन्द्र रेगर, सचिव शैतान रेगर और सह सचिव धर्मराज रेगर के निर्विरोध निर्वाचित होने पर इस सेवा कार्य का निर्णय लिया गया है। शिविर सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें महात्मा गांधी चिकित्सालय की टीम रक्त संग्रहण करेगी।
Next Story
