बोरखेड़ा में देवनारायण की बन्नी में लगी आग, दमकल से पाया काबू

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के बोरखेड़ा गांव में देवनारायण भगवान की बनी में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई, आग तेज हवा के चलते फैलने गई, दमकल की मदद से बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया । ग्रामीण ओमेंद्र सिंह व विक्रम विरेंद्र सिंह ने बताया कि बोरखेड़ा गांव में बोरिया के देवनारायण भगवान की बन्नी में दोपहर बाद अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई, आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा के चलते आग पर काबू नहीं पाया गया और आग तेजी से फैलने लगी । ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, भीलवाड़ा से पहुंची दमकल ने दो फेर कर ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । आग से करीब एक बीघा से अधिक क्षेत्रफल में अंग्रेजी बबलू, जनमनी, पेड़-पौधे व छोटे जीव जंतु जलकर राख हो गए । ग्रामीणों की सजकता से समय रहते आग लग काबू पाया गया।
