अम्बेडकर जयंती पर होगा भव्य आयोजन

चित्तौड़गढ़ मुकेश मूंदड़ा । आगामी 14 अप्रेल अम्बेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर डॉ. बी.आर. अम्बेडकर महोत्सव समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जयंती को लेकर विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्व सौंपे गये। सुरेश खोईवाल, हंसराज सालवी, रामेश्वर बैरवा, कमल मीणा, दिनेश सालवी, नारायण लाल खटीक ने संयुक्त रूप से बताया कि रविवार को समिति कार्यालय पर बैठक सम्पन्न हुई जिसमें समस्त समितियों का गठन कर कार्यभार सौंपा गया। इस बार होने वाला आयोजन समस्त समाजों एवं जिले के समस्त संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम होगा जो विशाल होकर भव्य रूप से आयोजित होगा जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे। जयंती पर 14 अप्रेल को प्रातः साढ़े 8 बजे से किला रोड़ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा तत्पश्चात् साढ़े 10 बजे महारैली निकाली जाएगी जो प्रतिमा स्थल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम पहुँचेगी जहाँ साढ़े 11 बजे से महासभा का आयोजन होगा। बैठक में गठित समितियों में भोजन समिति, जल व्यवस्था, अतिथि सत्कार, प्रचार प्रसार, महारैली, आमसभा आयोजन, विभिन्न प्रशासनिक स्वीकृतियाँ, झण्डे, बैनर पोस्टर को लेकर दायित्व दिये गये।

इस दौरान रविन्द्र बैरवा, रतनलाल सालवी, मनोहर मीणा, गोवर्धन लाल सालवी, खेमराज मीणा, रतनदेव मोहिल, प्रकाश रजक, अरूण धोबी, राजेन्द्र कुमार सालवी, नरेन्द्र कुमार लोठ, मनोज बैरवा आदि मौजूद रहे।

Next Story