'जल सेवा' का शुभारंभ कल, संतों के सानिध्य में होगा आयोजन

भीलवाड़ा। भीषण गर्मी को देखते हुए भीलवाड़ा इलेक्ट्रिक डीलर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आमजन के लिए 'जल सेवा' का शुभारंभ 6 अप्रैल को प्रातः 10:15 बजे किया जाएगा। यह पुनीत कार्य रोडवेज बस स्टैंड स्थित गणेश मंदिर परिसर में होगा।
इस अवसर पर हाथी भाटा आश्रम के संत दास महाराज, निंबार्क आश्रम के महंत मोहन शरण शास्त्री महाराज और पंचमुखी मंदिर (पूर रोड) के पुजारी मुरारी पांडे का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी शिरकत करेंगे। एसोसिएशन के वरिष्ठजनों एवं सभी सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में इस जनहित कार्य का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
