भीलवाड़ा में मौसम ने बदली करवट बारिश से सड़कें तरबतर, पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा की तैयारियां पूर्ण

![]()
भीलवाड़ा | भीलवाड़ा शहर में आज एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला और बारिश के साथ सड़कों को भिगो दिया। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुरूप आज शहर के विभिन्न हिस्सों में मौसम का असर दिखाई दिया। कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया।
मौसम विभाग ने पहले ही जिले में बारिश की संभावना व्यक्त की थी, जिसके चलते आज आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ ही बारिश का दौर शुरू हुआ। इससे आमजन को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन आयोजनकर्ताओं की चिंताएं भी थोड़ी बढ़ गई हैं।
कल से शुरू होगी शिव महापुराण कथा
शहर में कल से सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा शुरू होने जा रही है। आयोजन समिति द्वारा कथा की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गौरतलब है कि पिछली बार भीलवाड़ा में भारी बारिश के चलते ही इस कथा को स्थगित करना पड़ा था, जिसे देखते हुए इस बार प्रशासन और आयोजक विशेष सावधानी बरत रहे हैं। फिलहाल पांडाल और बैठने की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
