पोखरना बने दांथल कांग्रेस इकाई अध्यक्ष

गेंदलिया । प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष ( देहात ) रामलाल जाट के निर्देशानुसार संगठन बढाओ लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम के अन्तर्गत पंचायत स्तरीय बेठको का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दांथल पंचायत से मानसिह (मोनू) पोखरना को कार्यकर्ताओ द्वारा सर्वसम्मति से पंचायत इकाई अध्यक्ष पद पर चुना गया।इस मोकै पर मांडल विधानसभा प्रभारी भगवान मुकड, मंडल ब्लॉक अध्यक्ष विकास सुवालका, सुवाणा ब्लॉक अध्यक्ष सुशील चपलोत, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, धनराज जाट एंव समस्त दांथल कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Story