सवाईपुर क्षेत्र में मौसम का बदला मिजाज: रिमझिम बारिश के साथ गिरे बेर के आकार के ओले, किसान चिंतित

सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से सवाईपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद अचानक बदले मिजाज के कारण क्षेत्र के कई गांवों में रिमझिम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे आमजन को उमस से राहत तो मिली लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।
इन गांवों में हुई ओलावृष्टि
सवाईपुर सहित ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, सोपुरा, रेड़वास, कुड़ी, बोरखेड़ा, बोर्डियास, सोपुरिया और अगरपुरा आदि गांवों में दिनभर रुक-रुककर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। इस दौरान कुछ स्थानों पर छिटपुट रूप से बड़े बेर के आकार के ओले गिरे।
किसानों की बढ़ी मुसीबत
वर्तमान में खेतों में गेहूं, चना और जौ की फसलें या तो कटकर पड़ी हैं या कटाई के लिए तैयार खड़ी हैं। अचानक हुई इस बारिश से कटी हुई फसलें गीली हो गई हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता खराब होने का अंदेशा है। बारिश शुरू होते ही किसान खेतों में अपनी फसलों और पशुओं के चारे (खाखले) को सुरक्षित करने और तिरपाल से ढंकने की जद्दोजहद में जुटे नजर आए।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
