रेड़वास बालाजी महाराज पर प्रतिभाओं को किया सम्मानित

X
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के रेड़वास गांव में मंगलवार को बालाजी मंदिर में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । महावीर जाट ने बताया कि बजरंग दल के द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया । जिसमे 12 वीं में कोमल सुथार ( 92.40 ), निशा कंवर ( 84.40 ) व फूल कुमारी लोहार ( 84.40 ) और 10वीं में आजादी कुमारी जाट ( 83.17 ), आनंद कंवर पुरावत ( 75.50 ) व खुशी कीर ( 72.17 ) को माला पहनकर मोमेंट तो देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान लक्ष्मी नारायण टेलर, हरिशंकर शर्मा, राजेंद्र कुमार तेली, रामपाल लोहार, अंबालाल सुथार, चोथू कीर, नीरज साहू, राजेंद्र सिंह पुरावत, महावीर सुथार, निर्मला टेलर, भूला देवी जाट, ज्योति सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे ।।
Next Story
