विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कानूनी साक्षरता पर सेमिनार का आयोजन


भीलवाड़ा ।सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के विधिक सेवा प्रभारी बसंत पोरवाल ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कानूनी साक्षरता पर सेमिनार का आयोजन मंगलवार को किया गया।

परिवर्तनकारी मंगलवार के तहत न्यायाधीश श्रीमती शालिनी माहेश्वरी द्वारा कानूनी साक्षरता एवं साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी प्रदान की एवं छात्राओं को सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की फर्जी ऐप से सावधान रहने का आव्हान किया व विभिन्न हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान की

कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या सुषमा विश्नोई द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों का आभार प्रदान किया

Next Story