पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ कार्यक्रम आयोजित

- भीलवाड़ा, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन जागरूकता बढ़ाने के उदेश्य से श्री नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पांसल में जागरूता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र से केन्द्र प्रबंधक गंगा दाधीच ने बालिकाओं को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, सखी वन स्टॉप सेन्टर व महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, पन्नाधाय सुरक्षा व सम्मान केन्द्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिक्षा के महत्व और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया।
विधिक परामर्शदाता सुमन खोईवाल ने बाल विवाह बच्चो के भविष्य, स्वास्थ्य और शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, इस लिए इसे रोकना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सामाजिक परामर्शदाता सीमा शर्मा ने बालिकाओं को गुड-टच बेड-टच के बारे में बताया गया। मनोसामाजिक परामर्शदाता सुनिता शर्मा ने बताया कि यदि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरन्त संबंधित प्रशासन को सूचना दे ताकि समय रहते इसे रोका जा सकें।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती लता सारस्वत व अध्यापिका सजल वैष्णव व ज्योति शर्मा, सीमा शर्मा ने अपने विचार रखे इस दौरान विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं तथा विद्यालय की बालिकाये उपस्थित रहीं।
